ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनक

बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गई

Bihar News: कर्मा पूजा के दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों में स्नान और विसर्जन के समय हुए भीषण हादसों ने सबको झकझोर कर रख दिया है। पटना और नालंदा में पानी में डूबने से कई लोगों की जान जाने की खबर है, जिससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल...

बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गई
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में कर्मा पूजा को लेकर एक ओर जहां लोगों में उत्साह का माहौल है, वहीं दूसरी ओर अलग-अलग जिलों से डूबने की कई दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं. पटना और नालंदा जिले में नहाने और पूजा से जुड़े काम के दौरान कई लोग पानी में डूब गए. इन घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है.


पटना जिले में बख्तियारपुर, बाढ़, अथमलगोला और मनेर में डूबने की घटनाएं सामने आई हैं. बख्तियारपुर में तीन नाबालिग बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. वहीं बाढ़ में दो लोगों की मौत की सूचना है. मनेर में गंगा नदी में नहाने के दौरान एक महिला और दो बच्चियों के डूबने की जानकारी सामने आई है.


अथमलगोला में भी गंगा नदी में भाई-बहन के डूबने की सूचना है. दोनों की तलाश की जा रही है. अलग-अलग जगहों पर हुए इन हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है.


नालंदा में कर्मा पूजा के दौरान तीन लोगों की मौत

नालंदा जिले में भी कर्मा पूजा के दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने की तीन घटनाएं हुईं. इन हादसों में एक बच्ची, एक महिला और एक युवक की मौत हो गई.


पहली घटना रहुई थाना क्षेत्र में बसानपुर और कुआरडीह गांव के बीच गोइठवा नदी में हुई. यहां कर्मा पूजा को लेकर स्नान करने गई 42 वर्षीय राधा देवी और 7 वर्षीय नंदनी की डूबने से मौत हो गई.


बताया गया कि बसानपुर गांव की रहने वाली राधा देवी और कुआरडीह गांव की नंदनी कर्मा पूजा को लेकर गोइठवा नदी में स्नान करने गई थीं. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं. स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.


तालाब में डूबने से युवक की मौत

दूसरी घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के बलधा गांव की है. यहां कर्मा पूजा के लिए तालाब से मिट्टी लाने के दौरान 19 वर्षीय दिलखुश कुमार की डूबने से मौत हो गई.


परिजनों के अनुसार, दिलखुश की बहन ने भाई की लंबी उम्र के लिए कर्मा पूजा का व्रत रखा था. पूजा के लिए मूर्ति बनाने के लिए मिट्टी लाने के दौरान दिलखुश का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया. काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका.


पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए. पटना और नालंदा में हुई इन घटनाओं के बाद कई परिवारों में मातम पसरा हुआ है.