ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Bihar News: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट...

Bihar News: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अजय यादव को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है । य

BIHAR
बड़े पैमाने पर तबादला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अजय यादव को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है । यह अगले आदेश तक उच्च शिक्षा के निदेशक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। 



भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार को मुंगेर प्रमंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक उदयन मिश्रा को स्थानांतरित कर पर्यटन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। यह अगले आदेश तक पर्यटन निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। 



जमुई के बंदोबस्त पदाधिकारी पवन कुमार सिंहा को जल संसाधन विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक श्याम बिहारी मीणा को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है। पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी राजेश कुमार को संसदीय कार्य विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा में अपर सचिव अहमद महमूद को निदेशक तकनीकी शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।


बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको), पटना के प्रबंध निदेशक 2017 बैच के आईएएस योगेश कुमार सागर को नि:शक्तता समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है। वही समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें दिया गया है। 2017 बैच के आईएएस अभय झा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाश निगम लिमिटेड, पटना को ग्रामीण कार्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।



Bihar News: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट...

Bihar News: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट...

Bihar News: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट...

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें