ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

IAS अफसर ने वैलेंटाइन डे को बनाया यादगार, ऑफिस में ही बिहार की IPS से कर ली शादी

PATNA: वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए एक IAS अफसर ने IPS ऑफिसर के साथ शादी कर ली. वैलेंटाइन डे के ही दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गये. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आईएएस

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए एक IAS अफसर ने IPS ऑफिसर के साथ शादी कर ली. वैलेंटाइन डे के ही दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गये. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आईएएस अधिकारी ने अपनी आईपीएस प्रेमिका से शादी रचाकर वैलेंटाइन डे को खास बना दिया. आईएएस तुषार सिंगला 2015 बैच के बंगाल कैडर के अफसर हैं. उन्होंने अपनी प्रेमिका आईपीएस नवजोत सिम्मी से शादी की है. 


नवजोत सिम्मी बिहार कैडर की 2018 बैच की आईपीएस हैं. सिम्मी अभी एसीपी के तौर पर पटना में तैनात हैं. दोनों अधिकारी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. दोनों की मुलाकात एक साल पहले हुई थी. फिर दोनों के बीच प्यार हो गया और धीरे-धीरे दोनों का संबंध गहरा होता चला गया. फिर दोनों अफसर ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया.

IAS तुषार ने अपने दफ्तर में ही शादी को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की और शादी के बंधन में बंध गये. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरा होने के बाद दोनों पूजा-पाठ करने मंदिर भी गये. आपको बता दें कि तुषार सिंगला ग्रामीण हावड़ा के उलबेड़िया के सब डिवीजनल ऑफिसर हैं जबकि नवजोत सिमी पटना में डीएसपी (प्रशिक्षण) पद पर कार्यरत हैं. वो पंजाब के गुरुदासपुर की रहने वाली हैं. शादी के लिए गुरुवार रात को ही नवजोत और उनका परिवार हावड़ा पहुंच गया था.