ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

Bihar News: बिहार में सड़क किनारे सो रहे पति-पत्नी को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की हुई दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार के सहरसा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे सो रहे पति-पत्नी को रौंद डाला. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. दोनों सड़क किनारे सो रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के हरेवा-उटेशरा मुख्य मार्ग की है।


मृतकों की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के छेका मूसहरी वार्ड नं 01 निवासी 50 वर्षीय बोनू सादा और उनकी 48 वर्षीय पत्नी बुधनी देवी केरूप मे हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे सो रहे थे, तभी ट्रैकटर ने पति-पत्नी को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 


मृतका के बेटे सुधीर सादा ने बताया कि उसका घर सड़क किनारे है। खाना खाने के बाद माता-पिता सड़क के किनारे सो रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दोनों को तुरंत उठाकर सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जंहा डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता