ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल

Bihar Police Instagram Reels: 'हुई आंख नम और ये दिल मुस्कुराया ...', बिहार पुलिस की महिला सिपाही ने वर्दी में बनाया रील्स, वीडियो वायरल

VAISHALI : बिहार के हाजीपुर में डायल 112 की पुलिस वाहन पर तैनात एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। महिला सीपाही ने वर्दी पहनकर एक दो नहीं बल्कि क

Bihar Police Instagram Reels: 'हुई आंख नम और ये दिल मुस्कुराया ...', बिहार पुलिस की महिला सिपाही ने वर्दी में बनाया रील्स, वीडियो वायरल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार के हाजीपुर में डायल 112 की पुलिस वाहन पर तैनात एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। महिला सीपाही ने वर्दी पहनकर एक दो नहीं बल्कि कई वैसे रोमांटिक गाने पर रिल्स बनाकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। अब यह महिला सिपाही सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही जंदाहा थाना के डायल 112 पुलिस गाड़ी पर तैनात हैं। 


वहीं, महिला सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद वैशाली पुलिस की किरकिरी हो रही है। क्योंकि, बिहार पुलिस मुख्यालय ने कुछ दिन पहले एक निर्देश जारी किया था कि कोई भी पुलिस कर्मी वर्दी में या हथियार के साथ रील नहीं बनाएंगे। अगर जो भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा था कि यह न केवल नियम का उल्लंघन है। यह उनके कार्यकुशलता और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है। इस आदेश के बावजूद महिला सिपाही ने वर्दी में रील बनाकर अपलोड कर रही है। इस घटना के बाद वैशाली पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। 


बताया जा रहा है कि वायरल वीडिओ में यह देखा जा रहा है कि ऑनड्युटी दो से तीन महिला सिपाही पेट्रोल पम्प के पास डायल 112 की दो गाड़ी खड़ी करके रील वीडियो बनाते दिखी है और वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया है। इस सिपाही की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 की महिला सिपाही शुबू रानी  के रूप में हुई है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


बता दें कि पुलिस मुख्यालय द्वारा एक निर्देश जारी किया था. जिसमें कहा गया था कि वर्दी में या हथियार के साथ रील बनाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा था कि यह नियम का उल्लंघन है। फिलहाल, महिला सिपाही का यह इंस्टाग्राम रील खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले में डायल-112 प्रभारी पूर्णिमा कुमारी ने कहा है कि महिला सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी। आदेश का इंतजार किया जा रहा है।