ब्रेकिंग
बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान

'होटल में चलो हीरोइन बना देंगे... ', लड़की के साथ भोजपुरी सिंगर ने किया गलत काम, सोशल मीडिया पर डाली गंदी तस्वीरें ; पुलिस ने किया अरेस्ट

DESK : भोजपुरी सिंगर अभिषेक उर्फ बाबुल बिहारी को पुलिस ने एक नबालिग लड़की के साथ रेप करने के अरेस्ट कर लिया है। इस भोजपुरी सिंगर पर लड़की की गंदी तस्वीर वायरल करने का भी आरोप लगाया ग

'होटल में चलो हीरोइन बना देंगे... ', लड़की के साथ भोजपुरी सिंगर ने किया गलत काम, सोशल मीडिया पर डाली गंदी तस्वीरें ; पुलिस ने किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : भोजपुरी सिंगर अभिषेक उर्फ बाबुल बिहारी को पुलिस ने एक नबालिग लड़की के साथ रेप करने के अरेस्ट कर लिया है। इस भोजपुरी सिंगर पर लड़की की गंदी तस्वीर वायरल करने का भी आरोप लगाया गया है। इस सिंगर से गुरुग्राम में लड़की के साथ गंदे कामों को अंजाम दिया है। पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही हैं। वहीं पीड़िता व उसके परिवार से भी पूछताछ की गई है।


मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला लगभग दो साल पुराण बताया जा रहा है। भोजपुरी सिंगर बाबुल बिहारी बच्ची को हीरोइन बनाने के काम पर बहला-फुसलाकर र एक होटल में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ गंदा किया। इतना ही नहीं, बच्ची की तस्वीरें भी लीं। वहीं बच्ची ने इस घटना के बाद आरोपी से दूरी बना ली। इतने दिन से पीड़िता का परिवार भी इस घटना से अंजान था। जिसके बाद अब इस सिंगर ने लड़की की गंदी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 


बताया जा रहा है कि, भोजपुरी सिंगर ने इंस्टाग्राम पर लड़की की गंदी तस्वीर लगा दी। इन तस्वीरों पर लड़की के परिजनों की नजर पड़ गयी जिसके बाद परिवार वालों ने लड़की से पूछताछ की। इस दौरान लड़की टूट गयी और सभी चीज़ों की जानकारी अपने परिजनों को सुनाई। उसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंच गए। लड़की के परिवार वालों ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाया। 


इधर, पीड़िता के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को सिंगर को धर-दबोचा। साथ ही, बाल यौन अपराध सरंक्षण एक्ट और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने इस घटना के बारे में ऑफिशियल बयान भी जारी किया। एक अधिकारी ने बताया कि वह जल्द ही आरोपी सिंगर को अदालत में पेश करेंगे और न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे।