ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

बिहार: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड के बाद 15 लड़के-लड़कियां धराएं

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां पुलिस ने दाउदनगर में एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने होटल से सात लड़को और आठ लड़कियों को धर दबोचा है। पुलिस

बिहार: होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड के बाद 15 लड़के-लड़कियां धराएं
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां पुलिस  ने दाउदनगर में एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने होटल से सात लड़को और आठ लड़कियों को धर दबोचा है। पुलिस के हत्थे चढ़े सभी लड़के-लड़कियों को दाउदनगर थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इसकी सूचना लड़के-लड़कियों के परिजनों को देते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए दाउदनगर थाना बुलाया है। 



पुलिस सूत्रों की माने तो दाउदनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दाउदनगर-गया रोड स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है। इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गयी। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार के निर्देश पर दाउदनगर के एसडीपीओ ऋषि राज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने सूचना का सत्यापन करने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की। 



छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से कुल 15 लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया। इनमें 7 लड़के और 8 लड़कियां शामिल है। छापेमारी के दौरान होटल का मैनेजर सहित पूरा स्टाफ होटल से भाग निकलने में सफल हो गया। पुलिस पकड़े गये लड़के-लड़कियों को दाउदनगर थाना लाकर आवश्यक पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लड़के-लड़कियों के अभिभावकों को मामले की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए दाउदनगर थाना बुलाया है। छापेमारी टीम में दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली एवं पुलिस बल शामिल थे।

टैग्स