ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

होने वाली पत्नी से मिलने पहुंचे मंगेतर की ट्रैक पर मिली लाश, लड़की का भी गला कटा मिला

SASARAM : अपनी होने वाली पत्नी से मिलने पहुंचे मंगेतर की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है, वहीं युवती का भी गला काटकर मार डालने का प्रयास किया है. युवती भी बेसुध पड़ी मिली है. <

होने वाली पत्नी से मिलने पहुंचे मंगेतर की ट्रैक पर मिली लाश, लड़की का भी गला कटा मिला
Anamika
2 मिनट

SASARAM : अपनी होने वाली पत्नी से मिलने पहुंचे मंगेतर की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है, वहीं युवती का भी गला काटकर मार डालने का प्रयास किया है. युवती भी बेसुध पड़ी मिली है. 

मामला सासाराम के शिवसागर थाना इलाके के चंदवा गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चंदवा की रहने वाली नंदनी की शादी किरहिंडी के मदन साह के साथ तय हुई थी. मई में दोनों की शादी होने वाली थी. घर वाले शादी को लेकर तैयारी कर रहे थे, लेकिन शादी की शहनाई गूंजने से पहले ही घर में मातम छा गयाय 

बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर नंदनी और मदन दोनों मिलने के लिए शिवसागर पहुंचे, जहां से निकलने के बाद युवक का शव अपने गांव के समीप रेल लाइन पर कटा मिला, वहीं युवति नंदनी का गला काटकर मार डालने का प्रयास किया गया था, जो छटपटाते हुए सासाराम बेदा नहर पुल के पास मिली. नंदनी को इलाज के लिए सासाराम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद से इलाकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.