ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

होली से पहले बिहार के यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कई ट्रेनें रद्द तो कई हुईं हाउसफुल

PATNA : इस बार बिहार के बाहर रहकर काम करने वालों को होली में घर वापस लौटने में काफी परेशानी होने वाली है. दरअसल, ट्रेन टिकट की बुकिंग शुरू होते ही कई ट्रेनें फुल हो चुकी हैं. कई ट्

होली से पहले बिहार के यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कई ट्रेनें रद्द तो कई हुईं हाउसफुल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस बार बिहार के बाहर रहकर काम करने वालों को होली में घर वापस लौटने में काफी परेशानी होने वाली है. दरअसल, ट्रेन टिकट की बुकिंग शुरू होते ही कई ट्रेनें फुल हो चुकी हैं. कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है. इतना ही नहीं रेलवे की ओर से लंबी दूरी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इसमें बिना आरक्षण के सफर करना मुश्किल है और इन ट्रेनों में भी रिजर्व्ड बर्थ उपलब्ध नहीं हैं. 


आपको बता दें कि मार्च में दिल्ली-पटना रूट पर कई ट्रेनों के रद्द भी हो गई हैं. इससे पहले 24 से 27 मार्च तक दिल्ली रूट में अन्य ट्रेनों में भी सीटें फुल हैं. ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है. दरअसल पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार से दिल्ली जाने वाली और वहां से लौट कर आने वाली कई प्रमुख स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है.


ऐसी स्थिति में लोगों को घर वापस आने में कठिनाई होगी. रेलवे की ओर से होली को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. ताकि स्पेशल ट्रेनों में लोग सीटें आरक्षित करा सकें.