ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?

होली में घर आने वालों के लिए गुड न्यूज़, रेलवे चलाएगी 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

PATNA : बिहार से बाहर रहकर अपना जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए होली का पर्व बेहद ही खास होता है। इस पर्व में वह घर वापसी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। काफी संख्या में लोग अपने प

होली में घर आने वालों के लिए गुड न्यूज़, रेलवे चलाएगी 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार से बाहर रहकर अपना जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए होली का पर्व बेहद ही खास होता है। इस पर्व में वह घर वापसी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। काफी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ होली मनाने अपने गांव पहुंच रहे हैं। इस बीच होली में आने वाले यात्रियों की परेशानी ना हो इसके देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। पूर्व मध्य रेलवे ने यह ऐलान किया है कि होली को लेकर 20 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।


दरअसल, होली पर आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो इसको देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे अब तक 20 जोड़ी नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें 105 फेरे लगाएंगी, इससे होली के मौके पर बिहार आने वाले और त्योहार के बाद दूसरे राज्यों में जाने वाले रेल यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेंद्र कुमार ने दी। इसके आलावा आने वाले दिनों यदि यात्रियों की भीड़ के अनुसार अधिक रेल गाड़ियों की जरूरत पड़ती है तो ट्रेनों को बढ़ाने का काम पूर्व मध्य रेल करेगा। उन्होंने बताया कि 18 जोड़ी ट्रेनों की सूची पूर्व मध्य रेल ने जारी कर दी थी। दो अन्य ट्रेनों का परिचालन होना है। इसकी सूची गुरुवार को जारी होगी। ये सभी 20 जोड़ी ट्रेनों 110 फेरे लगाएंगी।


वतर्मान में होली को लेकर जो ट्रेन चलाई जाएंगी उसमें  04048 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 6 एवं 8 मार्च को आनंद विहार से 23.00 बजे खुलेगी, वापसी में 04047 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 7 एवं 9 मार्च को मुजफ्फरपुर से 23.00 बजे खुलेगी।  04412 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस 2, 6 एवं 9 मार्च को आनंद विहार से 11.10 बजे खुलेगी, वापसी में 04411 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस 3, 7 एवं 10 मार्च को सहरसा से 14.30 बजे खुलेगी।  04066 दिल्ली-पटना सुपरफास्ट 4 एवं 6 मार्च को दिल्ली से 23 बजे प्रस्थान करेगी, वापसी में 04065 पटना-दिल्ली सुपरफास्ट 5 एवं 7 मार्च को पटना से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी। 04060 आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस 3, 7 एवं 10 मार्च को आनंद विहार से 10.30 बजे चलेगी, वापसी में 04059 जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 मार्च को जयनगर से 17.00 बजे खुलेगी। 


आपको बताते चलें कि, बिहार आने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। ट्रेनों में जितने यात्री सीट पर नजर आते हैं, उतने नीचे बैठे मिलते हैं। दिल्ली से बिहार आने वाली मुख्य ट्रेनों में राजधानी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट,वैशाली सुपरफास्ट, गरीब रथ, आम्रपाली में काफी दिनों तक कोई भी टिकट खाली नहीं है। इन ट्रेनों में आरक्षित बर्थ नहीं मिला रहा है। इन ट्रेनों का तत्काल टिकट लेने के लिए लोग रात से ही लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं। लोगों को इसके लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।