ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आज से शाही जश्न, दामाद को करोड़ों की डिफेंडर तो बेटे को BMW; 25 नवंबर को घोड़ा रेस में मिलेगा थार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आज से शाही जश्न, दामाद को करोड़ों की डिफेंडर तो बेटे को BMW; 25 नवंबर को घोड़ा रेस में मिलेगा थार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

दरभंगा एयरपोर्ट पर बढ़ी लोगों की मुश्किलें, होली में फ्लाइट के टिकट का दाम हुआ दोगुना

PATNA : बिहार में होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है. इस मौके पर हर कोई अपने परिवार के साथ रहना पसंद करता है. दरभंगा एयरपोर्ट पर होली में अन्य प्रदेशों से बिहार आने वाले ल

दरभंगा एयरपोर्ट पर बढ़ी लोगों की मुश्किलें, होली में फ्लाइट के टिकट का दाम हुआ दोगुना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है. इस मौके पर हर कोई अपने परिवार के साथ रहना पसंद करता है. दरभंगा एयरपोर्ट पर होली में अन्य प्रदेशों से बिहार आने वाले लोगों की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि यात्रियों को अब मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है. दिल्ली, मुम्बई, बेंगुलुरु और अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट फूल हैं. इसलिए यात्रियों से अब दोगुना किराया वसूला जा रहा है. 


होली को लेकर दरभंगा एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ने के बाद स्पाइस जेट एयरलाइंस ने किराया में बढ़ोतरी कर दी है. दिल्ली, मुम्बई, बेंगुलुरु समेत अन्य कई शहरों से आने वाले लोगों के लिए कंपनी ने फ्लाइट का किराया बढ़ा दिया है. इन शहरों से आने के लिए टिकट का दाम तक़रीबन 9 हजार रुपये हो गए हैं. दिल्ली और बेंगलुरु से दरभंगा का किराया 9000 से भी अधिक हो गया है. जबकि सामान्य दिनों में इन रूटों से दरभंगा आने के लिये यात्रियों को चार से 5000  रूपया किराया लगता है.


गौरतलब हो कि दरभंगा एयरपोर्ट के लिए दिल्ली और मुंबई के लिए दो- दो फ्लाइट्स हैं. अहमदाबाद और बेंगलुरू के लिये एक-एक विमान है. होली पर्व के कारण दरभंगा से दिल्ली, मुम्बई, बेंगुलुरु और अहमदाबाद जाने वालों की संख्या काफी कम हो गई है. वहां से आने वालों की तादाद अधिक है. एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अनुसार कल गुरुवार को 1083 यात्रियों ने दरभंगा हवाई अड्डा पर लैंड किया. जबकि 512 लोगों ने दरभंगा से दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू और अहमदाबाद के लिये उड़ान भरी.