ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

होली मनाने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, 16 फरवरी को ही हुई थी शादी

SAHARSA: होली मनाने ससुराल जा रहे 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप गांव स्

होली मनाने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, 16 फरवरी को ही हुई थी शादी
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

SAHARSA: होली मनाने ससुराल जा रहे 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप गांव स्थित स्कूल के पास की बताई जा रही है।


मृतक की पहचान अमित कुमार है जो मधेपुरा जिले के सुखासन गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि मृतक युवक की शादी बीते 16 फरवरी को सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप गांव वार्ड नं 4 में हुई थी। मंगलवार की देर शाम होली मनाने ससुराल कांप गांव जा रहा युवक हादसे के शिकार हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही युवक की मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता