ब्रेकिंग
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसलागिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसलागिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत

‘बबुओ... नीचे आ जो, जो बोल्बे उहे होई’, बिहार में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पिता की ममता ने बचाई जान

Bihar News: बिहार के बक्सर में पारिवारिक कलह से परेशान युवक बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा हालांकि बाद में पिता की मार्मिक पुकार पर वह नीचे लौट आया.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड के पसहरा गांव में रविवार सुबह एक युवक की जिद ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। पारिवारिक कलह से परेशान सूरज कुमार ने आत्महत्या की नीयत से हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ना शुरू किया। देखते ही देखते वह टावर के शीर्ष पर पहुंच गया।


सुबह करीब 10 बजे हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बिजली विभाग ने तत्काल पावर कट किया और इटाढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच, पास के नुआंव गांव में मजदूरी कर रहे पिता सुरेश नट को जैसे ही खबर मिली, वह बदहवास होकर दौड़े चले आए।  


टावर पर खड़े बेटे को देखकर पिता की आंखें भर आईं। उन्होंने पुकारा— “बबुओ... नीचे आ जो, जो बोल्बे उहे होई” (बेटा नीचे आ जाओ, जो कहोगे वही होगा)। पिता की इस भावुक पुकार ने सूरज के भीतर छिपे गुस्से और अवसाद को पिघला दिया। करीब डेढ़-दो घंटे तक चले इस मौत के खेल का अंत तब हुआ, जब पिता के भरोसे पर सूरज धीरे-धीरे नीचे उतर आया। नीचे आते ही परिजनों ने उसे गले लगा लिया और पुलिस ने राहत की सांस ली।  


सैकड़ों ग्रामीण और पुलिसकर्मी लगातार सूरज को आवाज लगाते रहे, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था। माहौल में तनाव इतना था कि हर कोई अनहोनी की आशंका से कांप रहा था। सूरज की जिद ने प्रशासन को भी असहाय कर दिया था। यह घटना आज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता