ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

हेमा मालिनी का डांस देख अपनी ड्यूटी भूले पुलिसवाले, सुरक्षा की चिंता छोड़ बनाने लगे VIDEO

GAYA: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी की जादू आज गयावासियों के सर चढ़ कर बोला। हेमा मालिनी का शास्त्रीय नृत्य देख कर आम लोग क्या सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी की जादू आज गयावासियों के सर चढ़ कर बोला। हेमा मालिनी का शास्त्रीय नृत्य देख कर आम लोग क्या सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी खुद को रोक नहीं पाए। पुलिसवालों ने भी पॉकेट से अपना मोबाइल निकाला और जुट गए वीडियो बनाने में।


गया के कालचक्र मैदान में आयोजित बौद्ध महोत्सव में सीएम नीतीश कुमार मौजूद थे। इसी दौरान हेमामालिनी के कार्यक्रम का अनाउंस किया गया। हेमा मालिनी का नाम सुनते ही लोगों में देखने की उत्सुकता बढ़ गयी इसमें पुलिस वाले भी पीछे नहीं रहें। हेमामालिनी जब तक मंच पर प्रस्तुति देने आती तब तक दर्जनों पुलिस वाले मंच के इर्द-गिर्द जमा हो गए। हेमा मालिमी के द्वारा पेश किए जा रहे शास्त्रीय नृत्य का पुलिस वालों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान वे अपनी ड्यूटी भी भूल बैठे।


पुलिस वालों के सर चढ़ कर हेमामालिनी का क्रेज बोल रहा था। खैर शुक्र ये रहा कि इतना कुछ होने के बाद भी वहां अफरा-तफऱी की स्थिति नहीं बनी। हेमामालिनी की प्रस्तुति देख लोगों ने खूब तालियां बजायी। 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता