ब्रेकिंग
Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान

Bihar News: सरकारी दफ्तर में सोते दिखे बड़ा बाबू, पूछने पर बोले..तबीयत हमेशा खराबे रहता है, आज BP हाई हो गया

अक्सर बड़ा बाबू ड्यूटी के समय कुर्सी पर सोते नजर आते हैं। उनका कहना है कि तबीयत ठीक नहीं रहती है, वरीय अधिकारियों को इस बात से अवगत करा चुके हैं। पता नहीं क्यों उन्हें विभागीय कार्य भी करने नहीं दिया जाता है।

BIHAR
नींद में बड़ा बाबू
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: जमुई जिले के बरहट प्रखंड कार्यालय में तैनात बड़ा बाबू (हेड क्लर्क) राजेन्द्र पासवान अक्सर कार्यालय में सोते नजर आते हैं। इस बार दफ्तर में खर्राटा लेते तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी। जब पत्रकारों ने पूछा कि आज फिर आप सोये हुए हैं? कोई काम ही नहीं है क्या? तब बड़ा बाबू ने जवाब दिया कि मेरी तबीयत हमेशा खराब रहती है और आज तो बीपी हाई हो गया है। बैठे-बैठे आंख लग गयी। 


उन्होंने बताया कि बीते 11 जुलाई को समाहरणालय से मेरा तबादला बरहट प्रखंड कार्यालय नाजिर के पद पर हुआ था। प्रखंड कार्यालय में पदस्थापना होने के बाद तीन माह तक मुझे पूर्व नाजिर द्वारा प्रभार नहीं दिया गया। जिसके बाद जब नाजिर का प्रभार दिया गया तो सम्पूर्ण प्रभार नहीं देने के बाद हम नाजिर के पद को छोड़ दिए। जिसके बाद से अबतक कोई कार्य करने को नहीं मिला है। तबियत भी ठीक नही रहता है, ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। कब मर जायेंगे इसका भी पता नहीं है।


बड़ा बाबू ने कहा कि कुर्सी पर बैठे-बैठे आंख लग जाती है। दरअसल ड्यूटी के समय अक्सर बड़ा बाबू अपनी कुर्सी पर सोते ही नजर आते हैं। पूछने पर बताते हैं कि तबीयत ठीक नहीं रहती है, वरीय अधिकारियों को इस बात से अवगत करा दिये हैं। प्रखंड कार्यालय में उनको कोई विभाग का कार्य करने नहीं दिया गया है। इसके पीछे क्या कारण है पता नहीं..


बीडीओ साहेब को भी कई बार बोल चुके हैं लेकिन अबतक कोई कार्य करने नहीं दिया जा रहा है। वही इस मामले में बरहट बीडीओ श्रवण कुमार पांडेय ने बताया कि हेड क्लर्क राजेन्द्र प्रसाद को कार्यालय का कार्य दिया जाता है लेकिन कार्य को वो पूरा नहीं कर पाते हैं। अक़्सर उनकी तबीयत खराब ही रहती है। उनके कार्य नहीं करने से कार्यालय में वर्क लोड बढ़ जाता है।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता