ब्रेकिंग
ममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम, जानिए.. क्या होगा चिह्न?निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शवबिहार में दरिंदगी की सारी हदें पार… पिस्टल की नोक पर मां को डराया, 16 साल की बेटी के साथ छत पर की दरिंदगीबिहार में तीन अधिकारियों पर एक्शन: एक CO सस्पेंड, दो के खिलाफ वेतन और पेंशन में कटौती की कार्रवाई खबरदार ! छोटे सरकार' को नीरज कुमार ने हड़काया, कहा - हिम्मत है तो जाओ कोर्ट, अनंत सिंह को बताया महान अज्ञानी ममता बनर्जी की पार्टी को चुनाव आयोग ने दिया नया नाम, जानिए.. क्या होगा चिह्न?निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शवबिहार में दरिंदगी की सारी हदें पार… पिस्टल की नोक पर मां को डराया, 16 साल की बेटी के साथ छत पर की दरिंदगीबिहार में तीन अधिकारियों पर एक्शन: एक CO सस्पेंड, दो के खिलाफ वेतन और पेंशन में कटौती की कार्रवाई खबरदार ! छोटे सरकार' को नीरज कुमार ने हड़काया, कहा - हिम्मत है तो जाओ कोर्ट, अनंत सिंह को बताया महान अज्ञानी

BIHAR NEWS : हथियारों की तस्करी करने वाला दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, गांजा और हथियार बरामद

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां सुबह-सुबह अपराधियों के द्वारा हथियार से हमला करने का प्रयास किया गया तभी लोगों ने अपना साहस का परिचय देते हुए

BIHAR NEWS : हथियारों की तस्करी करने वाला दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, गांजा और हथियार बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां सुबह-सुबह अपराधियों के द्वारा हथियार से हमला करने का प्रयास किया गया तभी लोगों ने अपना साहस का परिचय देते हुए दो कुख्यात अपराधियों को पकड़ लिया। वही लोगों ने दोनों अपराधी को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 


वही जब दोनों अपराधी की तलाशी ली गई तो अपराधी के पास से भारी मात्रा में गांजा और हथियार बरामद हुआ। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की है। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह अपराधियों के द्वारा बस स्टैंड के पास हुआ जुआ खेल रहा था। जुआ खेलने के दौरान एक अपराधी अपना पैसा हार गया और इसी से नाराज होकर एक अपराधी ने अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की लोगों की प्रयास किया। जैसे ही हथियार अपराधियों के द्वारा निकाला गया। वैसे ही मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। और लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं कुछ लोग अपना साहस का परिचय देते हुए दोनों अपराधी को पकड़ लिया। और दोनों अपराधी को भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी। 


इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंची जब दोनों अपराधी की तलाशी ली गई तो दोनों अपराधी के पास से भारी मात्रा में बैग में भरा गांजा और हथियार भी बरामद किया। फिलहाल इस घटना की देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। वहीं पुलिस ने उस भीड़ से दोनों अपराधी को हिरासत में लेकर नगर थाना लाई जहां दोनों अपराधी से पूछताछ की जा रही है।