ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

गोद में बच्चा लेकर प्रचार कर रहे तेजप्रताप, साइकिल से जाकर मांग रहे वोट, देखिये वीडियो

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के हसनपुर बिहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप यादव अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं. कभी वह किसान बन रहे तो कभी पशुओं के लिए चा

गोद में बच्चा लेकर प्रचार कर रहे तेजप्रताप, साइकिल से जाकर मांग रहे वोट, देखिये वीडियो
Anamika
3 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के हसनपुर बिहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप यादव अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं. कभी वह किसान बन रहे तो कभी पशुओं के लिए चारा काटते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में तेजप्रताप यादव का एक फोटो सामने आया था जिसमें वह नाव से चुनाव प्रचार कर रहे थे.


तेज प्रताप का यह अनोखा अंजाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है. तेजप्रताप अपने आव भाव से  लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हो रहे हैं. तेज प्रताप की जो नई तस्वीर सामने आई है उसमें वह गाड़ी के उपर गोद में बच्चा लेकर चुनाव प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं.


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज प्रताप यादव का काफीला किसी गांव से गुजर रहा है. तभी तेजप्रताप यादव को कोई नीचे से अपना बच्चा दे देता है और तेजप्रताप यादव उसे कुछ देर तक पुचकारते हैं और फिर उसे दे देते हैं. तेज प्रताप यादव का जो नया वीडियो सामने आया है उसमें वो साइकिल चलाकर चुनाव प्रचार करते भी दिखाई दे रहा है.



 हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बिथान में बाढ़ के पानी से घिरे इलाके में तेज प्रताप नाव से प्रचार करने पहुंच गए.  जिसके बाद वे काफी देर तक वे नाव पर ही घूमते नजर आए. बता दें कि अपने अलग अंदाज के कारण तेज प्रताप हसनपुर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं. नामांकन के बाद से तेजप्रताप यादव अपने इलाके में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. कभी वह सत्तु खाते नजर आ रहे हैं तो कभी गांव की गलियों में लोगों से वोट मांगते दिखाई दे रहे हैं.


टैग्स