ब्रेकिंग
DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, बांकीपुर की समस्याओं पर की बातबिहार में छात्रों की बड़ी जीत: TRE-4 को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब एक ही चरण में होगी परीक्षा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कोई शिकवा शिकायत नहीं, 6 सीटें मिलने पर बोले मांझी, हम एकदम खुश हैं

जीतन राम मांझी ने कहा कि दूसरे को क्या मिला है ये तो हमारे आलाकमान समझ सकते हैं, लेकिन यह बात सही है कि हमको जो मिला है, उससे हम लोग सब संतुष्ट है। किसी भी प्रकार का कोई सिकबा शिकायत नहीं है। हम एकदम खुश हैं।

बिहार
NDA में सीटों का बंटवारा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में आखिरकार सीटों का बंटवारा रविवार की देर शाम हो गया। लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमों चिराग पासवान को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी से ज्यादा सीटें मिली है। हम पार्टी को 6 सीट मिली है जबकि चिराग की पार्टी को 29 सीटें दी गयी है। मांझी 15 सीटों की मांग कर रहे थे, लेकिन 6 सीट ही दी गयी। इस संबंध में जब जीतन राम मांझी से बात की गयी। तब उन्होंने कहा कि हम एकदम खुश हैं।  


दिल्ली से पटना लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने यह जानकारी दी कि चिराग पासवान को आपसे ज्यादा सीटें दी गयी है जबकि आपको 6 सीटें ही मिली है। इस पर क्या कहेंगे? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्लियामेंट में हमकों एक सीट मिली थी। तब हम क्या नाराज थे? वैसे यहां 6 सीट पर बात की गयी है तो यह आलाकमान का निर्णय होगा। उसको हम स्वीकार करते हैं। 


मांझी ने आगे कहा कि दूसरे को क्या मिला है ये तो हमारे आलाकमान समझ सकते हैं, लेकिन यह बात सही है कि हमको जो मिला है, उससे हम लोग सब संतुष्ट है। किसी भी प्रकार का कोई सिकबा शिकायत नहीं है। हम एकदम खुश हैं। बता दें कि भाजपा को 101 सीट, जेडीयू को 101 सीट (दोनों दल को बराबर सीटें मिली) लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, रालोमो और हम पार्टी को 6-6 सीटें मिली है। 


दरअसल बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है। एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके नहीं दी गयी एनडीए के नेताओं सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने रविवार की शाम सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर सीट शेयरिंग की जानकारी दी।

पटना से प्रेम की रिपोर्ट