ब्रेकिंग
Bihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्ट

बिहार : महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन में लगे बार-बालाओं के ठुमके, देर रात तक मना जश्‍न, देखते रहे अधिकारी

VAISHALI: महाशिवरात्रि के मौके पर बिहार के हाजीपुर पुलिस लाइन में देर रात तक जमकर जश्न चला. अधिकारियों के सामने एक तरफ मंच पर भोजपुरी गाने पर बार-बालाएं ठुमके लगाती रही तो वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मी

बिहार : महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन में लगे बार-बालाओं के ठुमके, देर रात तक मना जश्‍न, देखते रहे अधिकारी
Anamika
2 मिनट

VAISHALI: महाशिवरात्रि के मौके पर बिहार के हाजीपुर पुलिस लाइन में देर रात तक जमकर जश्न चला. अधिकारियों के सामने एक तरफ मंच पर भोजपुरी गाने पर बार-बालाएं ठुमके लगाती रही तो वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मी झूमते रहे. 

हाजीपुर पुलिस लाइन के अति संवेदनशील शास्त्रागार के पास यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान पुलिस के अधिकारी भी वहां मौजूद थे. हालांकि जैसे ही इस बात की जानकारी एसपी और एसडीपीओ को हुई वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दे दिए गए. इस कार्यक्रम को लेकर एसपी का कहना है कि जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी. 

 गौरतलब है कि बिहार में रात के दस बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक लगी हुई है. लेकिन जिनपर इसे फॉलो कराने की जिम्मेदारी है, वहीं पुलिसवालों ने नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस लाइन में देर रात तक डीजे बजावाया और इसके साथ बाल-बालाओं के ठुमके भी लगते रहे. वहां मौजूद रहे अधिकारियों ने भी कोई आपत्ति नहीं की और पुलिसवाले झूमते रहे. अब किसी ने इस कार्यक्र का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो तेजी से शेयर हो रहा है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि मंच पर बार बालाओं का ठुमका लग रहा है और पुलिस वाले इसका आनंद ले रहे हैं.