ब्रेकिंग
सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा

Bihar News: सहेली के घर गई नाबालिग… कुछ हफ्तों बाद खुला राज, दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने से मचा हड़कंप

Bihar News: हाजीपुर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग के साथ हुई घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है, जबकि पुलिस की कार्रवाई जारी है। पूरी खबर आगे पढ़ें...

Bihar News: सहेली के घर गई नाबालिग… कुछ हफ्तों बाद खुला राज, दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने से मचा हड़कंप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना का खुलासा तब हुआ, जब कुछ समय बाद वह गर्भवती पाई गई। इस मामले ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी है, बल्कि सुरक्षा और सामाजिक भरोसे पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


पीड़िता के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब उसकी पड़ोस में रहने वाली एक सहेली उसे अपने घर चलने के लिए कहने लगी। उसने बताया कि घर में कोई नहीं है और अकेले डर लग रहा है। सहेली के बार-बार आग्रह और भरोसे के बाद पीड़िता उसके साथ चली गई।


पीड़िता का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद पहले से बुलाए गए दो युवकों की मौजूदगी में उसे कुछ पिलाया गया, जिससे वह अचेत हो गई। अगले दिन जब उसे होश आया, तो उसे अपने साथ गलत होने का एहसास हुआ।


घटना के बाद पीड़िता को धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। उसे डराया गया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो उसे बदनाम कर दिया जाएगा। इसी डर के कारण वह लंबे समय तक खामोश रही।


कुछ हफ्तों बाद जब उसके स्वास्थ्य में बदलाव नजर आया, तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है। इसके बाद परिवार को पूरी घटना की जानकारी मिली और मामला सामने आया।


परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर समाधान की कोशिश की, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं निकला, तो उन्होंने लालगंज थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रंजीत साह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।