ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

बिहार में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, स्वर्ण कारोबारी से पिस्टल के बल पर 25 लाख के गहनों की लूट

Bihar Crime News: वैशाली जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को हथियार के बल पर निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है, जबकि बदमाशों की...

बिहार में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, स्वर्ण कारोबारी से पिस्टल के बल पर 25 लाख के गहनों की लूट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले से बड़ी वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने लूट लिए. बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर कारोबारी को डराया और उसके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है. पुलिस अब अपराधियों की तलाश में जुट गई है.


यह घटना बेलसर थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि जारंग रामपुर गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी राजकिशोर कुमार सोमवार रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. उनकी दुकान लालगंज बाजार में है. रात करीब नौ बजे जब वह बाइक से अपने गांव की तरफ जा रहे थे, तभी जारंग गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पहले से घात लगाए बैठे चार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया.


अपराधियों ने अचानक बाइक के सामने आकर उन्हें घेर लिया. इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी. हथियार देखकर कारोबारी डर गए और अपराधियों के कहने पर रुक गए.


बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल ली और डिक्की खोलकर उसमें रखा आभूषणों से भरा बैग निकाल लिया. पीड़ित के अनुसार, बैग में करीब 200 ग्राम सोने के गहने और लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण रखे हुए थे. इसके अलावा कुछ अन्य सामान भी अपराधी अपने साथ ले गए.


लूट के बाद अपराधियों ने कारोबारी को पीछे मुड़कर नहीं देखने की धमकी दी. इसके बाद सभी बदमाश दो बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए. अपराधियों के जाने के बाद पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को घटना की जानकारी दी.


घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास छानबीन की और वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की.


मंगलवार को एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाने की कोशिश की, ताकि अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सके.


बेलसर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है. अपराधियों की पहचान के लिए वैज्ञानिक जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस की अलग-अलग टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.