ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

हादसे की शिकार हुई पंजाब से बिहार आ रही बस, एक बच्चे की मौत, 28 लोग घायल

PATNA: ग्रेटर नोयडा में भीषण सड़क हादसे में बिहार के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 28 लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक और बस के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन

हादसे की शिकार हुई पंजाब से बिहार आ रही बस, एक बच्चे की मौत, 28 लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: ग्रेटर नोयडा में भीषण सड़क हादसे में बिहार के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 28 लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक और बस के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कासना थाना क्षेत्र के लडपुरा गांव के पास की है।


दरअसल, गुरुवार की देर रात एक डबल डेकर बस पंजाब से बिहार जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही बस लडपुरा गांव के पास पहुंची उसकी तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के कासना राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया, जगां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया।


मृतक 11 साल का बच्चा आशीष बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें