ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

हादसे की शिकार हुई यात्रियों से भरी बस, 25 यात्री घायल, होली पर दिल्ली से बिहार आ रहे थे लोग

BIHAR: घर से दूर दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग होली के मौके पर बिहार लौट रहे हैं। ट्रेन हो या बस सभी में भीड़ देखी जा रही है। इसी बीच दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार आ रही

हादसे की शिकार हुई यात्रियों से भरी बस, 25 यात्री घायल, होली पर दिल्ली से बिहार आ रहे थे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BIHAR: घर से दूर दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग होली के मौके पर बिहार लौट रहे हैं। ट्रेन हो या बस सभी में भीड़ देखी जा रही है। इसी बीच दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार आ रही एक टूरिस्ट बस हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर हथियांव थाना क्षेत्र के देहुली मोड़ की है।


बताया जा रहा है कि होली के मौके पर ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में लोग सब से अपने घर लौट रहे हैं। दिल्ली से एक टूरिस्ट बस यात्रियों को लेकर बिहार के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सभी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे के बाद बस का चालक और खलासी फरार बताए जा रहे हैं। पांच यात्रियों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाकी यात्रियों को इलाज कराने के बाद दूसरे वाहन से रवाना कर दिया गया है।