ब्रेकिंग
पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...

गुरुग्राम में बिहारी युवक के साथ हैवानियत! भाषा नहीं समझने पर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Bihar News: गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में बिहार के एक युवक के साथ कथित भाषा विवाद को लेकर बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू...

गुरुग्राम में बिहारी युवक के साथ हैवानियत! भाषा नहीं समझने पर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: रोजी-रोटी कमाने के लिए घर से दूर गए बिहार के एक युवक के साथ गुरुग्राम में हैरान कर देने वाली घटना हो गई। भाषा समझ नहीं आने की बात पर युवक को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


यह घटना गुरुग्राम के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-3 की बताई जा रही है। पीड़ित युवक की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के संदेरा गांव निवासी आदित्य राज पाण्डेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य गुरुग्राम में किराए के मकान में रहकर नौकरी करते हैं। वह सेक्टर-48 स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं।


जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 की रात आदित्य को उनके दोस्त और सहकर्मी अंश त्यागी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। अंश ने उन्हें अपने दोस्त जोएल के कमरे पर आने को कहा। रात करीब 2 बजे आदित्य वहां पहुंचे। कमरे में पहले से अंश त्यागी, जोएल, उदय सनसनवाल, निखिल सनसनवाल और एक लड़की मौजूद थी।


बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद जोएल नीचे बाजार चला गया। इसी दौरान कमरे में मौजूद उदय और निखिल शराब के नशे में थे। आरोप है कि दोनों ने आदित्य से स्थानीय भाषा में कुछ कहा, लेकिन भाषा समझ नहीं आने के कारण आदित्य उनकी बात नहीं समझ पाए। इसी बात पर दोनों युवक भड़क गए।


पीड़ित का आरोप है कि पहले गाली-गलौज शुरू हुई और फिर देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। नशे में धुत आरोपियों ने आदित्य पर थप्पड़ और मुक्कों की बारिश कर दी। उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह जमीन पर गिर पड़े। हमले में उनके चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आंखें बुरी तरह सूज गई हैं और शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान मिले हैं।


मारपीट के बाद घायल हालत में आदित्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जब उन्हें होश आया तो उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद बिहार के लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि दूसरे राज्यों में काम करने वाले युवाओं के साथ इस तरह की घटनाएं आखिर कब तक होती रहेंगी।


यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।