ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Gupteshwar Pandey on manish pandey : PMCH के Doctors को परमवीर चक्र दो! मनीष कश्यप को बताया पाकिस्तानी जनरल... पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय का जोरदार कटाक्ष!

Gupteshwar Pandey on manish pandey : पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मनीष कश्यप के साथ PMCH Patna में हुई मारपीट पर मज़ाकिया अंदाज़ में तीखी प्रतिक्रिया दी है।

गुप्तेश्वर पांडेय, मनीष कश्यप, पीएमसीएच पटना, डॉक्टरों की मारपीट, पाकिस्तानी एजेंट, ऑपरेशन सिंदूर, फेसबुक पोस्ट, सोशल मीडिया विवाद, Bihar Politics, Manish Kashyap News, Gupteshwar Pandey Facebook, PMC
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का डॉक्टर्स पर व्यंग्य
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

 Gupteswar Pandey on manish pandey : बिहार के पूर्व डीजीपी और अब आध्यात्मिक जीवन जी रहे आचार्य गुप्तेश्वर पांडेय ने यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप के साथ पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में हुई मारपीट पर बेहद व्यंग्यात्मक अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में इस पूरे मामले को लेकर कटाक्ष और आलोचना करते हुए लहजे में लिखा, जिसमें डॉक्टरों को देशभक्त और मनीष कश्यप को पाकिस्तानी एजेंट करार दे दिया।


गुप्तेश्वर पांडेय ने पोस्ट में लिखा कि बिहार में मनीष कश्यप नाम के एक पत्रकार हैं। अभी एक डॉक्टर साहब ने बताया कि मनीष के निजी संबंध पाकिस्तानी सेना के जनरल मौलाना मुनीर से हैं। जनरल मुनीर ने ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए मनीष को पटना भेजा था – बम, गोला, बारूद, मिसाइल और एटम बम के साथ पीएमसीएच को उड़ाने के लिए!


पांडेय के अनुसार, डॉक्टरों ने इस अंतरराष्ट्रीय साजिश की भनक लगते ही देशभक्ति से लबरेज़ होकर मनीष कश्यप पर धावा बोल दिया। “बिना बम-मिसाइल की परवाह किए” मनीष को घायल कर दिया लेकिन मारने से बचा लिया क्योंकि “डॉक्टर हिंसा में विश्वास नहीं करते। उन्होंने आगे कहा कि मनीष के पास से AK-47, बम और मिसाइल बरामद हुए हैं और डॉक्टर अब एटम बम ढूंढने में लगे हैं।



गुप्तेश्वर पांडेय ने केंद्र सरकार से अपील की कि इस ‘राष्ट्र रक्षा’ में भाग लेने वाले डॉक्टरों को परमवीर चक्र जैसे सम्मान दिए जाएं। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि डॉक्टरों की किसी भी संघ या संगठन ने अब तक उन्हें सम्मानित नहीं किया, जिससे उनका मनोबल टूट सकता है। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि जब तक ऐसे भारत माँ के सपूत हैं, देश की शान को कोई खतरा नहीं। मनीष कश्यप के साथ हुई कथित मारपीट और उसके बाद डॉक्टरों द्वारा दी गई सफाई पर विहार के पूर्व DGP ने कटाक्ष किया है। यह पोस्ट तेजी से  वायरल हो रही है और सोशल मीडिया पर इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।