ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

गुंजन पटेल की रिहाई के लिए प्रदर्शन, IYC के कार्यकर्ताओं ने जमकर लगाये नारे

PATNA : बीते दिन बीपीएससी गेट पर इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता रिजल्ट को लेकर के विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. जिसके बाद उन पर ला

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीते दिन बीपीएससी गेट पर इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता रिजल्ट को लेकर के विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. जिसके बाद उन पर लाठीचार्ज किया गया, साथ ही साथ उन को अरेस्ट कर लिया गया. अब उनकी रिहाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता कारगिल चौक पर प्रदर्शन करते नजर आये.  


मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार को शिक्षा विरोधी बताया और साथ ही सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाये. गुंजन पटेल समेत अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शनकारियों में खास नाराजगी देखने को मिल रही थी. 


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब से भारत आजाद हुआ तबसे लेकर आज तक देश में कांग्रेस की भागीदारी किसी से छिपी नहीं है, नीतीश सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर जो साबित करना चाहती है उसमें कभी कामयाब नहीं हो पाएगी.  उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द गुंजन पटेल समेत अन्य कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया जाता है तो जल्दी ही सड़क पर हजारों की संख्या में छात्र उमड़ पड़ेंगे और सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगे. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASHMIT

FirstBihar संवाददाता