ब्रेकिंग
देश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजर

गुजरात के सूरत से 3 यात्री आए थे बक्सर, जांच में पाए गए कोरोना पॉजिटिव

BUXAR: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे बढ़ने से रोकने को लेकर सरकार भी काफी गंभीर है। इसे लेकर कई जगहों पर मास्क जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं

गुजरात के सूरत से 3 यात्री आए थे बक्सर, जांच में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
Santosh Singh
1 मिनट

BUXAR: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे बढ़ने से रोकने को लेकर सरकार भी काफी गंभीर है। इसे लेकर कई जगहों पर मास्क जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसी दौरान आज बक्सर रेलवे स्टेशन पर भी कोरोना को लेकर सघन जांच अभियान चलाए गए जिसमें तीन यात्रीं कोरोना पॉजिटिव मिले जिन्हें तुरंत क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। 


कोरोना संक्रमित तीनों यात्री गुजरात के सूरत से बक्सर आए थे। इनके कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्टेशन परिसर में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बाहर से आने वाली ट्रेनों पर खास नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि बक्सर में अब तक 35 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिसे देखते ही जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन हो या फिर बस स्टैंड सभी जगहों पर कोरोना की जांच में तेजी लाई गयी है।