ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

गोपालगंज उपचुनाव के लिए वोटिंग, चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वाले 6 लोग गिरफ्तार

PATNA: गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। गोपालगंज में अफवाह फ़ैलाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस

 गोपालगंज उपचुनाव के लिए वोटिंग, चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वाले 6 लोग गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। गोपालगंज में अफवाह फ़ैलाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने का आरोप है। 


मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज के राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के नामांकन रद्द किये जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर इनके द्वारा चलाई गई थी। जिसके बाद गोपालगंज के कई थाना क्षेत्रो में कार्रवाई की गई। टेक्निकल सेल की टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है।


बता दें कि आज सुबह 7 बजे से मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग शाम 6 बजे तक करेंगे। इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। फिलहाल दोनों जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 


गोपालगंज में बीजेपी और राजद प्रत्याशी दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन अब देखना यह होगा कि मोकामा और गोपालगंज सीट के नतीजे क्या कहते हैं। 6 नवम्बर को होने वाले मतगणना में जनता क्या फैसला सुनाती है। फिलहाल अब इस पर सभी की नजर है।    




रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता