ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराबबंदी वाले बिहार में एक ट्रक उत्तर प्रदेश का शराब बरामद, 20 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विदेशी शराब की बड़ी खेप गोपालगंज में बरामद किया गया है। जिसे उत्तर प्रदेश से लाया गया था। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है।

BIHAR POLICE
शराब की खेप बरामद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में 8 साल से शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी जोरों पर है। तमाम सख्ती के बावजूद, शराब के तस्कर भारी मात्रा में शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज का है।


गोपालगंज में कुचायकोट थाने के थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन जाँच के दौरान एक ट्रक से करीब 1790 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की। जब्त की गई शराब की कीमत करीब बीस लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई कुचायकोट पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट के पास वाहन जाँच के दौरान की।


इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों, सोनू कुमार और विशाल कुमार को भी गिरफ्तार किया है। दोनों सारण जिले के रामपुर बिंद गाँव के रहने वाले हैं। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ लगातार जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जाँच के दौरान ट्रक पर लदी 1790 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह शराब उत्तर प्रदेश (यूपी) से सारण ले जाई जा रही थी। दोनों शराब तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट..

शराबबंदी वाले बिहार में एक ट्रक उत्तर प्रदेश का शराब बरामद, 20 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में एक ट्रक उत्तर प्रदेश का शराब बरामद, 20 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में एक ट्रक उत्तर प्रदेश का शराब बरामद, 20 लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार