ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

वोटिंग से ठीक पहले BJP विधायक पर जानलेवा हमला, कई दिनों से जान से मारने की मिल रही थी धमकी

GOPALGANJ : बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान होने वाला है. सेकेण्ड फेज की वोटिंग से ठीक पहले गोपालगंज में भाजपा विधायक मिथलेश तिवारी के ऊपर जानलेवा

वोटिंग से ठीक पहले BJP विधायक पर जानलेवा हमला, कई दिनों से जान से मारने की मिल रही थी धमकी
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ :  बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान होने वाला है. सेकेण्ड फेज की वोटिंग से ठीक पहले गोपालगंज में भाजपा विधायक मिथलेश तिवारी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. विधायक की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. गाड़ी के शीशे टूट गए हैं. बीजेपी एमएलए ने पुलिस से इस घटना की शिकायत की है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना इलाके का है. जहां रेवतीथ गांव में भाजपा विधायक मिथलेश तिवारी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. बैकुंठपुर सीट से एनडीए समर्थित बीजेपी उम्मीदवार मिथलेश तिवारी को निशाना बनाया गया है. विधायक ने बैकुंठपुर से निर्दलीय प्रत्याशी मंजीत सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि मिथिलेश तिवारी वर्तमान विधानसभा चुनाव में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. बीते 18 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली व विदेश के नंबरों से धमकी मिली थी.


जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव और बैकुंठपुर से निर्दलीय प्रत्याशी मंजीत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप को ख़ारिज करते हुए जांच कराने की बात कही है. मंजीत सिंह ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि ये आरोप बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि गोपालगंज पुलिस को निष्पक्षता से इस मामले की जांच करनी चाहिए. प्रचार का समय खत्म होने के बावजूद भी विधायक रात में क्षेत्र में क्यों घूम रहे हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए.  


आपको बता दें कि भाजपा विधायक को पिछले कई दिनों से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. एक सप्ताह पहले बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक मिथिलेश तिवारी को फोन कर 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने और पैसे नहीं देने पर जान से मार डालने का मामला सामने आया था. इस मामले में एक शख्‍स को बिहार पुलिस और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने बीते मंगलवार दोपहर महारानी एंक्लेव से गिरफ्तार किया था.


युवक की गिरफ़्तारी को लेकर स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी थी किगिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम राजेश यादव है. वह सिवान जिले का रहने वाला है. पिछले तीन-चार सालों से वह उत्तम नगर के विकासपुर जेजे कलस्टर में किराए पर घर लेकर रहता था. उत्तम नगर स्थित सस्ते मोबाइल फोन का चार्जर बनाने की फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर काम कर रहा था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता