ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां रोड एक्सीडेंट में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेकपोस्ट की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने ड्यूटी पर

ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां रोड एक्सीडेंट में होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेकपोस्ट की है। यहां तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कुचायकोट पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राईवर को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कारवाई में जुटी हुई है। 


मृतक यूपी के तरेया सुजान के रहने वाला जवाहर लाल चौरसिया बताया जा रहा है। घटना को लेकर मृतक के बेटे ने बताया कि देर शाम कुचायकोट थाना क्षेत्र बल्थरी चेकपोस्ट पर जवाहर लाल चौरसिया पर डयूटी कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद घायल हालत में उन्हें पीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां के डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां ले जाने के क्रम में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।  


घटना के बाद कुचायकोट पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया तो वहीं ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजन शव लेकर चले गए। मृतक यूपी के तरेया सुजान का रहने वाला था। 

टैग्स