ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : सुहागरात के बाद दूल्हा-दुल्हन ने खाया जहर, ले जाना पड़ा अस्पताल, जानिए पूरा मामला

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां सुहागरात के बाद नवदंपति ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि उन दोनों ने जानबूझकर जहर खाया या

बिहार : सुहागरात के बाद दूल्हा-दुल्हन ने खाया जहर, ले जाना पड़ा अस्पताल, जानिए पूरा मामला
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां सुहागरात के बाद नवदंपति ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि उन दोनों ने जानबूझकर जहर खाया या फिर अंजामे में, इस बात का अबतक पता नहीं चल सका है. आनन फानन में दूल्हा-दुलहन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. 


जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर जिले के सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली शांति (28) ने गोपालगंज के मीरगंज निवासी मुकेश कुमार सिंह (30) से लव मैरिज की थी. थावे के मं‍दिर में दोनों की शादी हुई थी. अगले दिन दोनों को मीरगंज के घर भेज दिया गया. शादी के बाद मुकेश के घर में रिसेप्‍शन हुआ. भोजन के बाद परिजन चले गए तो पति-पत्‍नी भी अपने कमरे में चले गए. 


परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने अपने कमरे में चिकन खाया था. शायद उसी में जहर मिला हुआ था. इसका अहसास परिवार के किसी सदस्‍य को नहीं था. कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजनों को इसका पता चला. उन्‍हें लेकर सदर अस्‍पताल पहुंचे. वहां इलाज के बाद भी हालत में सुधार होते नहीं देख चिकित्‍सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बेहोशी की हालत में थे. इस कारण पूछताछ नहीं हो पाई है. परिवार के लोग भी कारण नहीं बता पा रहे हैं. 

टैग्स