ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

RJD विधायक के बिगड़े बोल, डॉक्टरों से गाली-गलौज कर बोले... जानते नहीं कौन हूं, बर्बाद कर दूंगा

PATNA : गोपालगंज जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक़्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया जब राजद विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव क

RJD विधायक के बिगड़े बोल, डॉक्टरों से गाली-गलौज कर बोले... जानते नहीं कौन हूं, बर्बाद कर दूंगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : गोपालगंज जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक़्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया जब राजद विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव के बिगड़े बोल की वजह से डॉक्टरों ने कामकाज ठप कर दिया और खूब बवाल काटा. हालांकि चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवा जारी रखी है.


बताया जाता है कि प्यारेपुर गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैकुंठपुर ले गए. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल रेफर करने पर परिजनों ने राजद विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव को फोन कर महिला को भर्ती नहीं करने की शिकायत की. 


शिकायत मिलने पर विधायक तुरंत सीएचसी पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर भड़क उठे. हालांकि डॉक्टरों ने विधायक पर उनके साथ गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया. डॉक्‍टरों के मुताबिक विधायक यह कहते हुए धमकाते रहे कि जानते नहीं हो मैं कौन हूं, बर्बाद कर दूंगा. विधायक पर शराब के नशे में होने का भी आरोप है. 


इस घटना के बाद आक्रोशित चिकित्सक कामकाज को ठप कर हड़ताल पर चले गए. डॉ. आफताब आलम ने बताया कि महिला की स्थिति काफी गंभीर थी इसलिए उसे रेफर कर दिया गया लेकिन विधायक ने ड्यूटी पर तैनात उनके तथा डॉ. सरताज आलम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी सिविल सर्जन डॉ. टीएन सिंह को दे दी गई है. हालांकि इमरजेंसी सेवा को जारी रखा गया है.


वहीं इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव ने कहा कि महिला के स्वजन ने फोन कर उन्हें बताया कि महिला को भर्ती नहीं किया जा रहा है. अस्पताल पहुंचने पर उन्‍होंने देखा कि एक डॉक्टर सो रहे हैं  तथा दूसरे डॉक्टर कुर्सी पर बैठे हुए हैं. उन्हें देखकर भी डॉक्टर ने कोई रिस्पांस नहीं दिया. वे कुर्सी पर बैठे रहे. गाली-गलौज तथा हाथ चलाने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है.

टैग्स