ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

गोपालगंज के कई थानेदार पर 500-500 रुपये का फाइन, जिले के पुलिस कप्तान को क्यों करनी पड़ी यह कार्रवाई जानिए?

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं

गोपालगंज के कई थानेदार पर 500-500 रुपये का फाइन, जिले के पुलिस कप्तान को क्यों करनी पड़ी यह कार्रवाई जानिए?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों के अंदर पुलिस का डर मानो खत्म हो गया है। 


बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आए दिन ट्वीट करके नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं और बिहार की विधि व्य़वस्था पर सवाल उठा रहे हैं। जिले में कानून और व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्राइम मीटिंग रखी थी। 


जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष, प्रभारी और पदाधिकारी शामिल हुए। लेकिन कुछ लोग इस मीटिंग में 10 मिनट लेट से पहुंचे। क्राइम मीटिंग में देरी से पहुंचने वाले पदाधिकारियों पर एसपी ने कार्रवाई की है। लेट से मीटिंग में पहुंचने वालों पर जुर्माना लगाया है। क्राइम मीटिंग में 10 मिनट लेट पहुंचने वालों में नगर एसएचओ, गोपालपुर, थावे, महिला, मीरगंज एवं एडिशनल एसएचओ नगर पर पांच-पांच सौ रुपए का फाइन लगाया गया है। आगे भी मीटिंग में लेट आने वालों पर फाइन किया जाएगा। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस बात की जानकारी दी।