ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

Bihar News: पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसा में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से न

Bihar News: पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसा में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क दुर्घटना में लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम  हो गया। 


जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। जहां यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार में गए हुए थे। मांगलिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान भिंगारी पेट्रोल पंप के पास दोनों की भीषण दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल हो गया है। 


बताया जा रहा है कि, जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बिलरूआ गांव निवासी दो युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। मांगलिक कार्यक्रम से लौटते वक्त दोनों की बाइक भिंगारी बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यहां भोरे थाना क्षेत्र के बिलरुआ गांव निवासी दिवंगत पृथ्वीनाथ यादव का पुत्र अरविंद यादव एवं शैलेश यादव का पुत्र विकास यादव एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार में गए हुए थे। 


मांगलिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान भिंगारी पेट्रोल पंप के पास दोनों की भीषण दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि अपाची बैंक के परचक्खे उड़ गए थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खामपार थाने की पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई है। मौत की सूचना गांव में मिलते हैं गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है।