ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: गोपालगंज में ट्रैक्टर चालक को मारी गोली

गोपालगंज के भोजपुरवा मोड़ पर दिनदहाड़े अपराधियों ने गन्ना लदे ट्रैक्टर चालक को गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी।

bihar
इलाके में सनसनी
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार अपराधियों ने गोपालगंज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां बदमाशों ने गन्ना लदे ट्रैक्टर चालक को गोली मार दी। घटना मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा मोड़ की है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी  है। 


स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसे ही फायरिंग की आवाज़ आई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल गोपालगंज लाया गया। डॉक्टरों की टीम उसकी गंभीर हालत में इलाज कर रही है, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही मांझा और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


इस गोलीकांड के बाद भोजपुरवा मोड़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग अपराध को लेकर आक्रोशित हैं और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए हैं, और पुलिस कितनी जल्दी उन्हें पकड़ पाएगी।