ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: बहन की हो रही थी शादी, दूसरी तरफ भाई की पड़ोसी के घर में मिली लाश, खुशियों में पसरा मातम

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से खबर है जहां एक युवक का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ है. परिजन के द्वारा पुलिस को इस बात की सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलि

बिहार: बहन की हो रही थी शादी, दूसरी तरफ भाई की पड़ोसी के घर में मिली लाश, खुशियों में पसरा मातम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से खबर है जहां एक युवक का शव पड़ोसी के घर से बरामद हुआ है. परिजन के द्वारा पुलिस को इस बात की सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. 


यह घटना जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव का है. मृतक की पहचान कृतपूरा गांव निवासी दीना साह के 22 साल का बेटा संजय साह के रूप में की गई है. इस मामले में मृतक के चाचा ने बताया कि उसकी बेटी की शादी रविवार को होने वाली थी. बारात समय से लग गई थी और वरमाला की तैयारी हो रही थी. इसी बीच संजय का दोस्त उसे बुलाकर अपने साथ अपने घर ले गया. उसकी हत्या करने के बाद दरवाजा बंदकर खिड़की के रास्ते फरार हो गया. 


वही जब पारिजन उसे खोजने लगे तो किसी ने बताया कि मृतक आरोपी पड़ोसी जो उसका दोस्त है उसके घर में गया था. जब परिजन वहां पहुंचे तो आरोपियों द्वारा घर खोलने से मना किया गया. लेकिन दरवाजा जब तोड़ा गया तो संजय का शव वहां था.


दूसरी तरफ मौके का फायदा उठाकर सभी आरोपी फरार हो गए हैं. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक की शादी पिछले 1 साल पहले किमी देवी से हुई थी. और उसकी डेढ़ माह की एक मासूम बच्ची थी. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनो में चीख माचर मचा हुआ है.


टैग्स