ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

यूपी से आकर मरीज देख रहे थे डॉक्टर, लॉकडाउन टूटा तो पुलिस ने पीटा

GOPALGANJ: यूपी से बिहार आकर आकर इलाज करने वाले डॉक्टर की पुलिस ने पिटाई कर दी. डॉक्टर पर आरोप है कि लॉकडाउन तोड़ रहे थे. जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की. घटना गोपाल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GOPALGANJ: यूपी से बिहार आकर आकर इलाज करने वाले डॉक्टर की पुलिस ने पिटाई कर दी. डॉक्टर पर आरोप है कि लॉकडाउन तोड़ रहे थे. जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की. घटना  गोपालगंज के बहेरवा की है. 

बताया जा रहा है कि पंचदेवरी बहेरवा बाजार में यूपी से आकर क्लिनिक चला रहे एक डॉक्टर की जमकर पिटाई हो गई. डॉ एन अहमद यूपी के रहने वाले हैं. सोमवार की दोपहर वे बहेरवा में मरीजों का इलाज कर रहे थे. इस दौरान लॉकडउन की धज्जियां उड़ाई जा रही थी.

लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए बीडीओ, पंचदेवरी पिकेट प्रभारी समेत कई जवान पहुंचे और डॉक्टर की पिटाई कर दी. जो इलाज कराने मरीज आए थे उनको पीएचसी में इलाज कराने के लिए भेज दिया और डॉक्टर को  दोबारा लॉकडाउन नहीं तोड़ने की चेतावनी दी गई. इस कार्रवाई से वहां प्राइवेट क्लिनिक चला रहे डॉक्टरों के बीच हड़कंप मच गया. लॉकडाउन तोड़ने और झोलाझाप डॉक्टरों के खिलाफ बीडीओ ने कहा कि केस दर्ज कराया जाएगा. 


टैग्स