ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

गोरखपुर में हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, बिहार के गोपालगंज-सिवान से जुड़े तार; STF ने शुरू की जांच

Bihar Crime News: गोरखपुर में यूपी एसटीएफ द्वारा हथियार तस्करों की गिरफ्तारी के बाद बिहार कनेक्शन सामने आया है। जांच में गोपालगंज और सिवान से जुड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मामले में दोनों राज्यों की एजेंसियां पूरे नेटवर्क.

गोरखपुर में हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा, बिहार के गोपालगंज-सिवान से जुड़े तार; STF ने शुरू की जांच
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट ने हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. इस कार्रवाई के बाद इस गिरोह के तार बिहार के गोपालगंज और सिवान जिले से जुड़े होने की बात सामने आई है. अब यूपी और बिहार की सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई हैं.


मामले में यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर से तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे बिहार के गोपालगंज और सिवान से अवैध हथियार और कारतूस खरीदते थे. इसके बाद इन हथियारों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऊंची कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाया जाता था.


जांच में सामने आया कि हथियार सप्लाई करने वालों में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी मंजीत सिंह, सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद निवासी अनुराग कुमार और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर निवासी मिक्की उर्फ गोलू कुमार के नाम सामने आए हैं.


बताया जा रहा है कि इससे पहले बिहार एसटीएफ ने भी 24 जून को इन तीनों को हिरासत में लिया था. बाद में सिवान मुफस्सिल थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तारी दिखाकर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.


यूपी एसटीएफ की कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने जिन लोगों से हथियार लेने की बात बताई, उसके आधार पर बिहार में भी छापेमारी शुरू कर दी गई है.


गोरखपुर में एसटीएफ ने रविवार तड़के एम्स थाना क्षेत्र के कोनी तिराहा और माड़ापार इलाके में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा. गिरफ्तार लोगों की पहचान सिवान के नौतन थाना क्षेत्र के मडुआ भूषा गंभीरपुर निवासी मनजीत कुमार सिंह, बरईपट्टी निवासी सचिन शर्मा और गोरखपुर के चौरीचौरा निवासी सौरभ शुक्ला उर्फ नितिश के रूप में हुई है.


तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे, 14 कारतूस, एक बुलेट बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.


पूछताछ में सामने आए इनपुट के बाद यूपी एसटीएफ और बिहार पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह कितने समय से सक्रिय था और अब तक कितने हथियारों की सप्लाई कर चुका है.


वहीं मीरगंज थाना पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद एसटीएफ के सहयोग से टड़वा गांव में छापेमारी कर मनजीत कुमार उर्फ सहाबू को गिरफ्तार किया गया. उसे पूछताछ के लिए एसटीएफ टीम पटना लेकर गई है.