ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में

प्यार का खौफनाक अंत... संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक का शव बगीचे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है, जबकि परिजनों ने प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एक युवक...

प्यार का खौफनाक अंत... संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या से इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. भागी पट्टी गांव में मंदिर के पास स्थित बगीचे से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है. घटना के बाद परिजनों ने प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई है और प्रेमिका के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.


मृतक की पहचान भागी पट्टी गांव निवासी राजा राम के 25 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे आकाश के मोबाइल पर उसके कुछ दोस्तों का फोन आया था. फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे रहे.


बुधवार सुबह घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित बगीचे में युवक का शव मिलने की सूचना मिली. परिजन मौके पर पहुंचे तो आकाश का शव वहां पड़ा था. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया.


आकाश के परिजनों का आरोप है कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं. परिजनों ने दावा किया कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाई गई हैं. उनका आरोप है कि आकाश का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था और इसी वजह से उसकी हत्या की गई है.


परिजनों ने प्रेमिका के परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी आकाश के साथ मारपीट की गई थी और उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी. परिजनों का यह भी आरोप है कि हत्या के बाद शव को बगीचे में लाकर फेंका गया.


हालांकि, प्रेमिका के परिजनों पर लगाए गए इन आरोपों की फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.


घटना की जानकारी मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस आकाश के मोबाइल फोन, उसके दोस्तों से हुई बातचीत और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है.


फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आकाश की मौत किन परिस्थितियों में हुई. प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका के साथ पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.