ब्रेकिंग
भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

गोपालगंज में निर्माणाधीन मकान में करंट से पति-पत्नी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज के बंजारी में निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दूसरी मंजिल पर काम कर रहे पति को बचाने पहुंची पत्नी भी बिजली की चपेट में आ गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ:गोपालगंज में निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित ब्रह्मस्थान, वार्ड नंबर-12 के समीप हुआ।


बताया जा रहा है कि पति निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पति को बचाने के लिए पत्नी मौके पर पहुंची, लेकिन वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गई।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को ऑटो से इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। डायल-112 के एसआई सुनील कुमार ठाकुर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग दोनों को ऑटो से अस्पताल ले जा चुके थे।


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

REPORT-NAMO NARAYAN MISHRA-GOPALGANJ


टैग्स