ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

गोपालगंज में स्कूल वैन की लापरवाही! 11 वर्षीय मासूम को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, हालत गंभीर होने के बाद चालक फरार

गोपालगंज में मेरिडियन पब्लिक स्कूल की वैन की चपेट में आने से 11 वर्षीय इशान कुमार कथित तौर पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने वैन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्राइवेट स्कूल की वैन की चपेट में आने के दौरान 11 साल के मासूम बच्चे को कथित तौर पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने मेरिडियन पब्लिक स्कूल की वैन को जब्त कर लिया, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पूरे मामले की जांच जारी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर मोड़ के पास की है। घायल बच्चे की पहचान वार्ड संख्या-4 निवासी विजय गुप्ता के 11 वर्षीय पुत्र इशान कुमार के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि ईशान सड़क पार कर सामान लेने जा रहा था, तभी मेरिडियन पब्लिक स्कूल की वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बच्चा मेरिडियन पब्लिक स्कूल के वैन में फंस गया और वाहन उसे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हजियापुर तक घसीटते हुए ले गया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर किसी तरह वैन को रुकवाया और बच्चे को बाहर निकालकर तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर प्रवीण प्रभाकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कूल वैन को जब्त कर लिया है और अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चे का हालचाल भी जाना। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश जारी है।


वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने लापरवाह चालक के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


गोपालगंज में स्कूल वैन से हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और चालकों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट

टैग्स