ब्रेकिंग
Bihar News : मोतिहारी में टेंडर विवाद पर ठेकेदार ने पार की हद! भवन निर्माण विभाग के दफ्तर में हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप✦समस्तीपुर में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, डिपो के कमरे में मिला शव; गला दबाकर हत्या की आशंका✦पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 24 से अधिक लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी✦थावे में लापता सीवान के दोनों मदरसा छात्रों का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम✦संविधान दिवस पर पटना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में निकला मार्च; सांसद पप्पू यादव भी हुए शामिल✦Bihar News : मोतिहारी में टेंडर विवाद पर ठेकेदार ने पार की हद! भवन निर्माण विभाग के दफ्तर में हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप✦समस्तीपुर में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, डिपो के कमरे में मिला शव; गला दबाकर हत्या की आशंका✦पटना से बेतिया जा रही यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 24 से अधिक लोग थे सवार, मची अफरा-तफरी✦थावे में लापता सीवान के दोनों मदरसा छात्रों का शव मिलने से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम✦संविधान दिवस पर पटना में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में निकला मार्च; सांसद पप्पू यादव भी हुए शामिल

मरीज की मौत के बाद सदर अस्पताल में भारी बवाल, परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट; बंधक बनाया

बिहार के गोपालगंज सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 



हंगामे के कारण अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे दूसरे मरीजों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए काफी मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य कराया।



पूरे मामले पर सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे एक मरीज को इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर मरीज की मृत्यु की पुष्टि के लिए जांच कर रहे थे। इसी दौरान मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर के साथ मारपीट करने लगे।



प्रभारी उपाधीक्षक के मुताबिक, अस्पताल की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और परिजनों को समझा-बुझाकर वहां से भेजा। उन्होंने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। इसके लिए पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता