ब्रेकिंग
Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था

मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप! भाला मारकर बुजुर्ग की हत्या, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Bihar News: गोपालगंज जिले में आपसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है, जबकि पुलिस...

मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप! भाला मारकर बुजुर्ग की हत्या, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां आपसी विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना हिंसक हो गया कि भाला और लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग अचानक भाला और लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और हमला बोल दिया।


बताया जा रहा है कि हमले के दौरान एक बुजुर्ग को भाला मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके बाद उनकी लाठी-डंडों से भी बेरहमी से पिटाई की गई। खून से लथपथ हालत में परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।


वहीं इस खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल में चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 


सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि प्यारेपुर गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ज्यादा आक्रामक तरीके से हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।