ब्रेकिंग
बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: चिराग पासवान की पार्टी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव!✦अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना पर बैठे BJP विधायक विनय बिहारी, सीएम सम्राट को बुलाने की मांग पर अड़े✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार से दिल्ली-चंडीगढ़ समेत कई शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Bihar Road Accident: खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, हादसे में महिला की मौत; एक ही परिवार के 4 लोग घायल

Bihar Road Accident: गोपालगंज में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप की टक्कर के बाद हुआ। जानिए दुर्घटना कैसे हुई और पुलिस की शुरुआती जांच.

Bihar Road Accident: खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, हादसे में महिला की मौत; एक ही परिवार के 4 लोग घायल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के गोपालगंज जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. हादसा कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराया.


जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में एक ही परिवार के लोग सवार थे. देर रात वाहन अपनी रफ्तार से जा रहा था, इसी दौरान सिरिसिया गांव के समीप सड़क पर खड़े ट्रक को चालक देख नहीं पाया और पिकअप सीधे पीछे से ट्रक में जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. दुर्घटना में पिकअप में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा. अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.


पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं हादसे के बाद ट्रक और पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है.


कुचायकोट थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर खड़े वाहन को हादसे की वजह माना जा रहा है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है.