ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Gopalganj News: रिश्तेदार के घर गए युवक की नदी में डूबने से मौत, पैर फिसला और चली गई जान

GOPALGANJ: गोपालगंज में रिश्तेदार के घर गए एक युवक की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने घर लौट रहा था, तभी नदी के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। जबतक ल

Gopalganj News: रिश्तेदार के घर गए युवक की नदी में डूबने से मौत, पैर फिसला और चली गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में रिश्तेदार के घर गए एक युवक की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने घर लौट रहा था, तभी नदी के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। जबतक लोगों ने उसे बाहर निकाला उसकी जान जा चुकी थी। घटना सदर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव की है।


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले अनिल कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार सिन्हा अपने रिश्तेदार के घर लाला छपरा गए थे। वहां से लौटते वक्त नदी के किनारे उनका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था।


बाद में लोगों ने नदी में अनिल कुमार सिन्हा का शव देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नदी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।