ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

गोपालगंज में शराब पीने से 2 की मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका

GOPALGANJ : बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से मौत के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है. गोपालगंज के मझौलिया में दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि ए

गोपालगंज में शराब पीने से 2 की मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका
Anamika
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से मौत के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है. गोपालगंज के मझौलिया में दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ईंट भट्टे में काम करने वाले यह सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं और बीती रात इन्होंने शराब पी थी. देसी शराब पीने के बाद दो मंजदूरों की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई जबकि एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

इन मजदूरों के साथ से काम करने वाले दूसरे मजदूरों और स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मौत की वजह जहरीली शराब है. जिन दो मजदूरों की मौत हुई है वह दोनों झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले थे. दोनों मृतक मजदूरों की पहचान 43 साल के बुधवा और 50 साल के कर्मा के रुप में की गई है.  जबकि एक मजदूर का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है. परिजनों ने यह जानकारी दी है कि कल रात इन सभी में देसी शराब पी थी.

मौत के बाद दोनों मजदूरों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुट गई है. परिजनों के मुताबिक देसी शराब पीने के बाद रात में मजदूरों की पेट में तेज दर्द शुरू हुई और बाद में उनकी मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक इन दोनों मजदूरों के साथ भट्ठे पर काम करने वाले मुंशी ने भी शराब पी थी, लेकिन फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

 गोपालगंज में इससे पहले खजूर बन्नी शराब कांड हुआ था, जिसमें 19 लोगों की मौत जहरीली शराब की वजह से हो गई थी. उसके बाद यह दूसरा मामला है जब दो लोगों की मौत हुई है और इनकी मौत के पीछे भी जहरीली शराब को वजह बताया जा रहा है.

मामले को लेकर गोपालगंज के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि वह इस पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं. परिवार वालों ने जहरीली शराब की आशंका व्यक्त की है, अगर मौत की वजह जहरीली शराब है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी.गोपालगंज डीएम ने कहा है कि जिला प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.