ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

गोपालगंज में आरजेडी के 3 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बैकुंठपुर, बरौली और हथुआ सीट से भरा पर्चा

GOPALGANJ : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीय और अन्य दलों के उम्मीदवार अपना प

गोपालगंज में आरजेडी के 3 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बैकुंठपुर, बरौली और हथुआ सीट से भरा पर्चा
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीय और अन्य दलों के उम्मीदवार अपना पर्चा भर रहे हैं. गोपालगंज जिले में बुधवार को राजद के 3 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया. बैकुंठपुर, बरौली और हथुआ विधानसभा सीट से इन प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा.


गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के तौर पर प्रेमशंकर राय ने नामांकन किया. प्रेमशंकर राय बैकुंठपुर के पूर्व विधायक और दिवंगत देवदत्त राय एक बेटे है. जबकि बरौली विधानसभा सीट से राजद के पूर्व विधायक और प्रदेश महासचिव रियाजुल हक़ राजू ने राजद से पर्चा दाखिल किया.


राजद उम्मीदवार रियाजुल हक़ राजू गोपालगंज के रहने वाले है. वे राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष भी हैं. उनका परम्परागत सीट गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र रहा है. लेकिन इस बार बरौली के राजद विधायक मो नेमतुल्लाह का टिकट काटकर पार्टी ने उन्हें बरौली से टिकट दिया है.


वहीं हथुआ विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के तौर पर राजद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह कुशवाहा ने नामांकन किया है. राजेश कुमार सिंह हथुआ विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले है.


आपको बता दें कि गोपालगंज में कुल 6 विधानसभा सीट में से राजद ने सिर्फ 3 उम्मीदवारों की घोषणा की है. जबकि तीन विधानसभा सीट में से दो पर कांग्रेस और एक पर भाकपा माले को भोरे विधानसभा से टिकट दिया गया है. जबकि कुचायकोट और गोपालगंज सदर विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गयी है.


बैकुंठपुर के राजद प्रत्याशी प्रेमशंकर राय ने नामांकन करने के बाद बताया की उनकी पहली प्राथमिकता बैकुंठपुर को बाढ़ से मुक्ति दिलाना है. क्योकि यहां  हर साल बाढ़ से भारी तबाही होती है. वहीं हथुआ राजद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने नामांकन के बाद मीडिया को बताया कि गोपालगंज में स्वास्थ्य से लेकर लॉ एंड आर्डर की समस्या है. जिसको लेकर वे आवाज उठाएंगे. वे अपने क्षेत्र का विकास करेंगे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें