ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

गोपालगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना की चपेट में आए दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत

गोपालगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना की चपेट में आए दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा गांव के पास एनएच-27 पर हुई है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ दो लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गई और बाइक में टक्कर मार दी। बीके सवार दोनों लोग हादसे के शिकार हो गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 




मृतक दोनों लोग मुंगेर जिले के रहने वाले है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जैसे ही लोगों को घटना की सूचना मिल रही थी मौके पर उनकी भीड़ जुटने लगी। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा गांव के समीप एनएच-27 की है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता