ब्रेकिंग
पटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामला

गोपालगंज: मंगलपुर पुल पर सोमवार सुबह 5 से 7 बजे तक ट्रैफिक बंद, बेयरिंग बदलने का होगा काम

गोपालगंज के गंडक नदी पर बने मंगलपुर–विशुनपुर आरसीसी पुल पर सोमवार, 10 अगस्त को सुबह 5 से 7 बजे तक सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। पुल के सुपर स्ट्रक्चर को हाइड्रोलिक जैक से उठाकर बेयरिंग बदलने का काम किया जाएगा।

बिहार न्यूज
दो घंटे बाधित रहेगा यातायात
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गंडक नदी पर बने मंगलपुर–विशुनपुर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल से गुजरने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। पुल के मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य के कारण सोमवार, 10 अगस्त को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।


जिला प्रशासन के अनुसार, पुल के सुपर स्ट्रक्चर को हाइड्रोलिक जैक की मदद से उठाकर बेयरिंग बदलने का कार्य किया जाएगा। इस संवेदनशील तकनीकी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लागू किया गया है। प्रशासन ने बताया कि मंगलपुर–जादवपुर पुल के मरम्मत कार्य के तहत सोमवार को बेयरिंग बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान पुल पर किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।


जिलाधिकारी समीर सौरभ ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक का समय सुबह 5 से 7 बजे तक इसलिए निर्धारित किया गया है ताकि उस समय वाहनों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रहे और आम लोगों को न्यूनतम असुविधा हो। वाहन चालकों की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर सूचना एवं दिशा-निर्देश संबंधी बोर्ड भी लगाए जाएंगे।


डीएम ने यह भी बताया कि भविष्य में पुल के स्थायी बेयरिंग बदलने के लिए संबंधित एजेंसी ने लगभग 15 से 20 दिनों के ट्रैफिक ब्लॉक की मांग की है। इस प्रस्ताव पर बाद में निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सोमवार को केवल दो घंटे के लिए, सुबह 5 बजे से 7 बजे तक, पुल पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।


गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स